RAIPUR. सर्दियों के साथ ही त्वचा में रूखापन आने लगा है और चेहरी की चमक गायब होने लगी है। डेड स्किन की वजह से अब दमकती हुई त्वचा को मेंटेन रखना आसान नहीं है। मगर, आपके किचन में एक ऐसी चीज है, तो डेड स्किन को हटाने के साथ ही आपके चेहरे की रंगत को निखार देगी। इस फेशियल स्क्रब से नेचुरल गुलाबी निखार तो मिलेगा ही, साथ ही त्वचा में कसाव भी आएगा।
इस फेशियल स्क्रब को घर पर बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। चुकंदर से फेशियल स्क्रब बनाकर आप कुछ ही मिनट में दमकती हुई स्किन पा सकती हैं। दरअसल, चुकंदर में विटामिन ए, बी और सी तीनों पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए जरूरी होते हैं। ये त्वचा को पोषण देने के साथ ही उसकी रंगत को भी निखारते हैं।

फेशियल स्क्रब बनाने के लिए आपको 1 छोटा चम्मच चुकंदर पाउडर, 1 छोटा चम्मच दूध चाहिए होगा। इसके लिए आप चुकंदर को कद्दूकस कर लें और फिर इसे सुखाकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को दूध में मिलाकर इस मिश्रण से चेहरे पर स्क्रब करें। 2 मिनट तक स्क्रब करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8

इस स्क्रब के फायदे
दूध एक प्राकृतिक एक्सफोलिएट है और त्वचा को स्क्रब करने के लिए चुकंदर पाउडर भी एक अच्छा विकल्प है। इससे त्वचा पर चिपकी डेड स्किन निकल जाती है और त्वचा साफ और सुंदर नजर आने लगती है। साथ ही चुकंदर के पाउडर से बने होने की वजह से चेहरे पर लालिमा बढ़ जाती है और चेहरा रेडिश ग्लो करने लगता है।

इसके बाद आप चाहें, तो चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी और वह सर्दियों में फटेगी नहीं। लिहाजा, कुछ दिनों के लिए डेड स्किन की समस्या भी खत्म हो जाएगी।






































