BILASPUR. जिले के मस्तूरी क्षेत्र के अंतर्गत एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने पहले हत्या की फिर घर को बंद करके अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच गया। शिकायत लिखने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमे हत्यारा पति ही निकला। फिलहाल पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में ले लिया है। आगे की कर्रवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के लिमतरा में रहने वाला शंकरलाल सूर्यवंशी (38) अपनी पत्नी चंद्रिका बाई के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से उन दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बीते बुधवार की रात भी दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शंकरलाल ने चंद्रिका पीटना शुरू कर दिया। वो उसे घसीट-घसीटकर मारने लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े का शोर आसपास के लोगों ने भी सुना था। लेकिन आए दिन विवाद होने के कारण इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।