TIRANDAJ.COM . 29 सितंबर 2010 को भारत में आधार कार्ड लागु हुआ था। आज आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसे हमें दफ्तरों में दिखाना ही पड़ता है। या कोई सरकारी काम करवाना होता है तब इसकी जरूरत होती ही है। ऐसे में अगर इसकी फोटो में किसी प्रकार की समस्या हो तो हमें इसे दिखाने में झिझक होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए है। इस ऑनलाइन प्रोसेस की मदद से आप मिनटों में अपने आधार कार्ड की फोटो को बदल सकते हैं।

UIDAI की ऑफीशियल वेबसाइट से होगा पूरा काम
वैसे तो अपने आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने का प्रोसेस काफी आसान हैं। लेकिन अगर इसकी जानकारी आपको नहीं है तो आज हम आपकी मदद करेंगे और आपको बताएंगे कि ये प्रोसेस कैसे पूरा किया जाता है। आपको बता दे की ये सुविधा ऑनलाइन दी जा रही है, Unique Identification Authority of India (UIDAI) की मदद से आप आधार में नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ और फोटो बदल सकते हैं। आज हम आपको इस आसान प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

ऐसे करें आधार में फोटो अपडेट
आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। अब इसके बाद आपको आधार सेक्शन में जाकर आधार एनरोलमेंट फॉर्म, अपडेट फॉर्म को डाउनलोड करना हैं। फिर आपको फॉर्म भर कर परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर में जमा करना होगा। यहां पर आपकी बायोमैट्रिक डीटेल्स ली जाती है, इसके बाद आपको प्रक्रिया पूरी करने के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे। इतना होने के बाद आपको एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी जिसमें URL दिया गया रहेगा, फिर URL RN का इस्तेमाल करके आप अपडेट्स देख सकते हैं, इसके बाद आपके आधार की इमेज अपडेट कर दी जाएगी।







































