BILASPUR. शादी समारोह में चोरी कर रहे युवक को गार्ड रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला बिलासपुर के एक होटल का है। जहां चल रहे शादी के कार्यक्रम में एक युवक सामान व पैसे चुराने की नियत से शामिल हो गया। उसकी नजर स्टेज पर रखे पैसों से भरे बैग पर थी। वो बैग पार करने ही वाला था, तभी सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया। इसके बाद गार्ड ने होटल स्टाफ की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है।
बिलासपुर के चकरभाठा थाना के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल पाइंट होटल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आयोजक और मेहमान सभी अपने-अपने कामों में लगे हुए थे। इसी बीच गार्ड की नजर एक युवक पर पड़ी जो स्टेज के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। गार्ड लगातार उसकी हरकतों को देख रहा था। तभी युवक स्टेज पर रखे बैग को उठाने लगा। यह देख गार्ड ने आवाज देकर उसे बुलाया। लेकिन आवाज सुनते ही वो घबरा गया और भागने लगा। इससे पहले की वो भाग पाता गार्ड ने होटल के स्टाफ के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपन नाम दीपक मानेरिया बताया। वो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्वावारा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़िया का रहने वाला है। इसके बाद इस घटना की सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस होटल में पहले भी हुई थी चोरी
कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। होटल सेंट्रल पाइंट में एक शादी की सालगिरा का कार्यक्रम चल रहा था। फंक्शन में शामिल एक रिटायर्ड अधिकारी अपनी बहन के लिए गिफ्ट में जेवर लेकर आए थे। इसी बीच मौका देखकर किसी ने जेवर पार कर दिए थे। इस मामले में जब छानबीन की गई तो पता चला कि चोरों मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले है। जब पुलिस की टीम उनको गिरफ्तार करने राजगढ़ पहुंची तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा था।
ऐसा माना जा रहा है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ में पिछली चोरी के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। ऐसा भी संभव है कि उस मामले में भी यह युवक शामिल रहा होगा। पुलिस जांच कर रही है।
https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8