BHILAI. भिलाई नगर निगम ने पहला वेंडिंग जोन शहर के पॉश एरिया नेहरू नगर में शुरू कर दिया है। इसका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शुभारंभ किया। इसे मेट्रो सिटीज में स्थित वेंडिंग जोन की तरह आकार दिया गया है।
भिलाई के नेहरू नगर में शानदार वेंडिंग जोन आकार ले चुका है। इसका उद्घाटन भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने किया। इस मौके पर निगम कमिश्नर रोहित व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वेंडिंग जोन में व्यवस्थित ढंग से गुमटियों को रखा गया है, जिसकी वजह से एरिया आकर्षक लग रहा है। गुमटियां एक ही पैटर्न में आकर्षक रंगों में यहां लगाई गई है, जिससे एरिया काफी भव्य लग रहा है। पहले इस स्थल पर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें संचालित होती थी, जो देखने में भी बेतरतीब लगता था। इसे ध्यान में रखते हुए महापौर नीरज पाल और निगम के कमिश्नर रोहित व्यास ने नेहरू नगर चौक पर वेंडिंग जोन स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था।
अब इस एरिया में वेंडिंग जोन तैयार होने से एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। वेंडिंग जोन के स्थल पर आकर्षक गमलों में पौधों को लगाया गया है। धूल रहित एरिया बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं। रात के लिए पर्याप्त लाइटिंग भी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यहां सात गुमटियां वेंडिंग जोन में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि यहां वेंडिंग जोन में पहले से इस एरिया पर दुकान लगाने वालों को प्राथमिकता दी गई है और उन्हें यहां गुमटी से दुकान संचालन करने कहा गया है। निगम के अधिकारियों के द्वारा गुमटी/दुकान की डिजाइन संचालकों को दी गई थी और दुकानदारों द्वारा गुमटी का निर्माण करवाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो सिटी की तरह वेंडिंग जोन तैयार कर इसका उद्घाटन किया गया।
– अन्य जगह बनेगा जोन
निगम ने वेंडिंग जोन के लिए सर्वे कर लिया है और सर्वे के आधार पर अन्य जगहों पर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। अन्य जोन क्षेत्रों में भी वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत नेहरू नगर से हुई है। उद्घाटन के मौके पर भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, निगम के MIC मेंबर संदीप निरंकारी, जोन कमिश्नर राजेंद्र नायक, सहायक, अभियंता आलोक पशीने, विनीता वर्मा, उपअभियंता स्वेता वर्मा, विनीता निर्मलकर व अन्य उपस्थित रहे।