KORBA. फिर एक बेटी के साथ बर्बरता हुई। एक और राक्षक ने अपने हैवानियत बेटी पर उढेल दी। छत्तीसगढ़ के कोरबा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां गुजरात से बॉय फ्लाइट आरोपी पहले छत्तीसगढ़ आया फिर यहां से कोरबा गया और बर्बरता की फिर हदे पार कर दी।
कोरबा के पंप हाउस कॉलोनी में शनिवार को हुए युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझती दिख रही है। लेकिन आरोपी शाहबाज खान अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी लगातार तलाश की जा रही है। जहां तक वारदात के तरीके की बात करें तो इसे बड़े विभत्स और अमानवीय तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच बात नहीं करने को लेकर झगड़ा हुआ और विवाद बढ़ गया था। ऐसे में शाहबाज गुजरात से बॉय फ्लाइट छत्तीसगढ़ पहुंचा और और फिर पेचकस को हथियार बनाकर युवती पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसके शरीर पर पेचकस के 51 वार के निशान मिले हैं, जो बर्बरता की सारी हदों को बयां कर रहे है।

गौरतलब है कि कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के CSEB पुलिस चौकी के सीमा में आने वाले पंप हाउस कॉलोनी में ये वारदात शनिवार को घटित हुई। दरअसल, इस कॉलोनी में एक विशेष समाज रहता है, जिसके मुखिया बुधराम पन्ना हैं। वह स्वयं वारदात के समय अपने काम पर निकल चुके थे, तो उनकी पत्नी फूलजेना भी कामकाज के लिए स्कूल निकल चुकीं थी। घर में उसकी 21 वर्षीय बेटी नीलकुसुम और बेटा नीलेश घर पर थे। नीलेश भी मोहल्ले में घूमने चला गया। इसी दरमियान नीलकुसुम की बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर घहरे चोट के कई गहरे निशान मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच-पड़ताल के दौरान ही उन्हें दो दिन पुराना गुजरात की फ्लाइट का टिकट मिला, जो कि शाहबाज के नाम से था। इसके बाद नीलकुसुम के परिजनों से पूछताछ की गई और पूरे मामले का पता चल पाया।

बात नहीं करना चाहती थी नीलकुसुम
नीलकुसुम के परिजनों ने बताया कि शाहबाज खान तीन साल पहले जशपुर से कोरबा तक चलने वाली एक बस में कंडक्टर की नौकरी करता था। उसी बस में सफर के दौरान नीलकुसुम से उसकी जान पहचान हुई थी। बाद में उसने नीलकुसुम का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया था। इसके बाद वह गुजरात चला गया और वहीं काम करने लगा। अब मामला एकतरफा प्रेम का था या नहीं ये तो जांच का विषय है, मगर नीलकुसुम उससे बात नहीं करना चाहतीं थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर शाहबाज उससे खफा था और उसी का बदला लेने के लिए उसने ये बर्बता को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा कॉल डिटेल और वाट्सएप का डिटेल भी खंगाला जा रहा है।

पीएम से पता चला 51 वार का
पुलिस ने नीलकुसुम के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला कि पेचकस से 34 बार सीने पर और 16 बार पीठ पर वार करने का खुलासा हो पाया है। जबकि एक वार उसके बगल से किया गया है। इस तरह नीलकुसुम के शरीर पर उसने कुल 51 वार किए थे। जबकि उसकी आवाज बाहर न जाए इसके लिए तकिए से नीलकुसुम के मुंह को भी ढंक दिए जाने की जानकारी मिल रही है, जो कि उसकी पड़ी हुई लाश में भी थी। वहीं नग्न अवस्था में नीलकुसुम की लाश बरामद हुई थी।


































