TIRANDAJ.COM. सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसको देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, एक संपेरा बीन बजा रहा होता है। इसी दौरान एक दुकान के दरवाजे को खोलकर एक युवक निकलता है।
वीडियो को बटरफ्लाई माही नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। माही ने इसका बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन दिया उन्होंने लिखा, ”ये किसका दोस्त है.” इसे अब तक 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोगों ने इसे फनी बताया. कुछ लोगों ने मजाक में कमेंट किया कि ‘वह मेरा दोस्त है’।
ऐसा लगता है कि उसके शरीर में सांप की आत्मा घुस गई है। वह लड़खड़ाते हुए कदमों से सपेरे की तरफ बढ़ता है और इसके बाद संपेरे की तरफ दौड़ने लगता है। यह इतना मजेदार है कि आप इसे देखने के बाद लोट-पोट हो जाएंगे। आपने भी इच्छाधारी सांपों के बारे में सुना होगा। यह वीडियो देखने के बाद आपको भी वही फील आएगा।
दुकान से नाग की तरह फन फैलाए निकला युवक
वीडियो में एक सपेरे को एक स्टोर के बाहर खड़ा होकर बीन बजाते हुए दिखाया गया है। इसी बीच एक लड़का सांप का डांस करता हुआ दुकान से बाहर आता है। सपेरा यह देखकर हैरान रह जाता है, लेकिन वह बीन बजाना जारी रखता है। वहीं, लड़के को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह सच में सांप बन गया हो।
संपेरे का पीछा करता है ‘नाग’
इस बीच, एक ‘नागिन’ के वेश में एक लड़का अपने फन से सपेरे को काटने की कोशिश करता है। जब सपेरा यह देखता है, तो वह डर जाता है और वहां से भाग जाता है। जैसे ही सपेरा भागना शुरू करता है, लड़का ‘नाग’ की तरह फन फैलाकर कुछ दूर तक उसका पीछा करता है। इसी बीच लड़का हंसता हुआ लौट जाता है।
जब वह यह देखता है, तो सपेरे की जान में जान आ जाती है। लड़के की एक्टिंग इतनी शानदार है कि कई लोग उसे देखकर मूर्ख बन जाते हैं। जो लोग सांप और सपेरे की कहानी पर विश्वास करते हैं, वे वास्तव में समझेंगे कि बीन की आवाज सुनकर लड़का सांप बनने वाला था। खैर, यह सिर्फ एक मजेदार शरारत थी।