
November 30, 2022
0 Comment
मिस्र में मिली अनोखी ममी, सोने की जीभ देखकर हैरान रह जाएंगे आप
by Vikas Mishra
Tirandaj.com यूं तो मिस्र में कई राज छिपे हैं और वहां के पिरामिड दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करते हैं। वहां हमेशा कुछ न कुछ नया होता रहता है। इस बार भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मिस्र में एक ऐसी ममी मिली है, जिसकी जीभ सोने की है। इस... Read More






इस मुद्दे पर अधिकारियों का कहना है कि क्वेस्ना नारकोपोलिस में कई ममी मिली हैं। इस कब्रिस्तान में हजारों मकबरे हैं, जो देश के इतिहास के अलग-अलग काल से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि सुनहरी जीभ का एक विशेष उद्देश्य होता है। हो सकता है कि इसे कुछ खास लोगों के लिए लगाया गया हो।
मिस्र में प्रचलित एक कहानी के अनुसार, न्याय के देवता ओसिरिस को लोग एक महत्वपूर्ण देवता मानते थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके शव के टुकड़ों को मिस्र के कई इलाकों में फेंक दिया गया था। उसके बाद ओसिरिस की बहन और पत्नी ने मिलकर सारे टुकड़ों को जमाकर उन्हें जिंदा कर दिया।
मिस्र के पुरातत्व अधिकारी मुस्तफा वजीरी ने बताया कि यह ममी काफी खराब हालत में मिली है। उन्होंने बताया कि ममी की जीभ के अंदर सोने की जीभ मिली है। इन खोजों को लेकर मिस्र के पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि ताजा खोज में कितनी ममी मिली हैं और कितनी ममी के अंदर सोने की जीभ है। हालांकि, यह खोज मिस्र के लिहाज से काफी बड़ी है। इसे लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है।






























