BHILAI. छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई इकाई द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें व्यापारियों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के प्रति व्यापारी काफी उत्साह दिखा रहे हैं। इसी के चलते अधिकांश व्यापारी चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की सदयता ग्रहण कर रहे हैं।

चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी अजय भसीन के नेतृत्व में यह अभियान रामनगर क्षेत्र में चलाया गया। यहां के व्यापारियों ने अजय भसीन स्वागत फूल मालाओं के साथ किया। अजय भसीन ने सभी व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओ को सुना व निराकरण के रास्ते भी बताए। इससे प्रभावित होकर अनेक व्यापारियों ने स्वेच्छा से चेम्बर की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है।

चेम्बर के कार्यो से प्रभावित हो रहे व्यापारी
शंकर सचदेव ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यापारी भिलाई चेम्बर के कार्यो से प्रभावित व खुश है। अजय भसीन का व्यापारियों के लिए समर्पित भाव सबको चेम्बर से जुड़ने पर मजबूर कर रहा है।

हमारी टीम व्यापरियों के हित में कर रही है कार्य
अजय भसीन ने बताया कि अभियान के माध्यम से सबसे रूबरू होने का मौका मिल रहा है। हमारी टीम हमेशा व्यापारिक हित मे कार्य कर रही है, परिणामस्वरूप व्यापारी स्वतः ही चेम्बर परिवार से जुड़ रहे है।

इस अभियान में महिला चेम्बर की टीम, सुनील मिश्रा, शंकर सचदेव, हरीश शर्मा, समन भाई, अमित जगवानी, प्रेम गहलोत, अजय भाई, शिवराज शर्मा, सुमन कनोजे सक्रिय रहे।






































