TIRANDAJ DESK. बढ़ा हुआ वजन आज प्रमुख बीमारियों में से एक है। बहुत से लोग इससे परेशान होकर ना जानें क्या-क्या करते हैं। कुछ डॉक्टर्स की परामर्श लेते हैं तो कुछ हकीम की जड़ी-बूटी। लेकिन सच तो यह है कि मोटापे का इन सब से कोई नाता है ही नहीं। न केवल जड़ी बूटियों बल्कि व्यायाम या कैलोरी से भी मोटापा का कोई लेना देना नहीं है।

इस सिलसिले में आज हम जानते हैं कि मोटापा बढ़ता क्यों है? दरअसल हम सभी का वजन हॉर्मोन्स द्वारा नियंत्रित होता है। ऐसे में सबसे जरूरी यह है कि हम उन हार्मोन्स को नियंत्रित करने का प्रयास करें। अगर ऐसा करने में आप सफल हो जाते हैं तो वजन कम करना आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी।

कार्बोहाइड्रेट की मात्रा करें कम
अगर आपको वजन कम करना है तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जो भी खाते हैं, उन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम हो। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह बात साबित हो चुकी है कि ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वजन बढ़ाने का कारण होते हैं।
समय पर खाएं खाना
बहुत से लोग मोटापा बढ़ने के कारण खाना-पीना छोड़ देते हैं। लेकिन आपके ऐसा करने से यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप समय पर खाना खाए, साथ ही इस बात का पूरा ख़्याल रखें कि आपके आहार में सही मात्रा में फैट और कार्बोहाइड्रेट मौजूद हो। दही, मक्खन इत्यादि का सेवन करें, यह आपके लिए फायदेमंद जरूर साबित होगा।

फलों के सेवन से करें परहेज
यह बात जानकार आपको थोड़ा अजीब लग सकता है कि फलों के सेवन से क्या परहेज? लेकिन सच्चाई तो यह है कि फलों में मौजूद शुगर मोटापा बढ़ाने का एक मुख्य कारण है। वैसे तो यह बात महिला पुरुष दोनों पर लागु होती है, लेकिन महिलाएं इस बात का ख्याल रखें की वह फलों का सेवन कम करें क्योंकि फल से मिली शुगर को घटाना महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल रहता है।

तनाव और कम नींद लेने से बचें
दरअसल बहुत से लोग सोचते हैं कि खाना-पीना ही मोटापा का कारण है, तो हम आपको बता दें कि आपकी यह सोच गलत है। ज्यादा तनाव और कम नींद भी मोटापा का एक बहुत बड़ा कारण है।
वर्कआउट करें
वजन कम करने के लिए बेहद जरूरी है कि आप स्मार्ट तरीके से व्यायाम करें। ऐसी एक्सरसाइज करें जिसमें पुरी बॉडी का वर्कआउट हो। चलना, साइकिल चलाना, दौड़ना, योगा करना आदि इसके बेहतरीन और आसान तरीके हैं।


































