BHILAI. श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट तो होते ही है साथ ही आध्यात्मिक विकास होता है। कलियुग में भागवत सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान होती है जिससे आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति हो जाती है। ऐसा ही आयोजन आपके शहर में भी होने जा रहा है।
काली बाड़ी नेहरु नगर भिलाई में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन आस्था मंडली नेहरु नगर भिलाई के द्वारा कराया जा रहा है। अचार्य जुगलकिशोर द्विवेदी भागवत काथा वाचन करेंगे। कार्यक्रम 15 नवम्बर से 22 नवम्बर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 15 नवम्बर को गोवर्धन लीला से होगी। वही 16 नवम्बर को परीक्षित जन्म की कथा सुनाई जायगी। इसी तरह रूक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र एंव कृष्ण लीला जैसी कथाओं का वाचन अचार्य जुगलकिशोर द्विवेदी करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे आने वाले श्रद्धालुओ के बैठने उचित व्यवस्था की गई है। आप सभी भी कार्यक्रम में आकर श्रीमद्भागवत कथा सुनने का आनंद ले सकते है।







































