
tirandaj.com और khana khazana का क्विज में शामिल होकर पायें डिनर की दो स्पेशल थाली।
BHILAI. बुधवार शहर के विभिन्न स्टेडियम में चल रहे जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव में विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। जहां उन्होंने प्रतियोगितओं में भाग ले रहे खिलाडियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने भी खिलाड़ियों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिता में जोर आजमाइश की।
आज सुबह विधायक देवेंद्र यादव सबसे पहले सेक्टर 1 के पंत स्टेडियम पहुंचे। जहां ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वहां खेलों में भाग लेने आए खिलाडियों से विधायक ने हाथ मिलाया और शुभकामनाएं दी। इसके बाद विधायक क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। जहां क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों से मुलाक़ात की और खुद भी उनके साथ मैदान पर पहुंच गए। इतना ही नहीं खिलाडियों के कहने पर उन्होंने पूरे एक ओवर बैटिंग भी की। विधायक के इस मिलनसार व्यवहार से खिलाडियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसके बाद देवेंद्र यादव सेक्टर 5 इंडोर स्टेडियम पहुंचे। जहां पिकल बॉल का फाइलन मैच खेला जा रहा था।

खिलाडियों से विधायक ने हाथ मिलाया