BHILAI. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के दो महीने पूरे हो रहे हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी दो दिन पहले इस यात्रा में शामिल हो चुके है। विधायक देवेंद्र राहुल गांधी के साथ -साथ रोजाना 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।
बता दें, भारत जोड़ो यात्रा शुरुआत 7 सितंबर को राहुल गांधी ने की थी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जो 150 दिनों में 3750 किलोमीटर पैदल चलने के बाद कश्मीर पहुंचकर पूरी होगी। भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होकर विधायक देवेंद्र यादव राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। दिन भर पैदल चलने के बाद विधायक देवेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कैंम्प में योगासन किया। साथ में बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। एक दो दिनों के बाद वे वहां से लौटेंगे।
रोज चल रहे 25 किलोमीटर
विधायक देवेंद्र यादव भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ रोज 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। वहीं राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से इस नफरत की दीवार को तोड़कर देश की एकता को मजबूत कर रहे हैं। राहुल एक तपस्वी की तरह इस यात्रा को तपस्या के रूप में जी रहे हैं। विधायक ने कहा कि इस यात्रा में पैद चलकर मैं भी अपने अंदर राहुल गांधी की असीम ऊर्जा महसूस कर पा रहा हूं।
सभी से मिल रहा है भरपूर प्यार
विधायक देवेंद्र ने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल लोगों से मिल रहे हैं। जहां से भी यात्रा गुजर रही है, वहां इसे यादगार बनाने के लिए पौधा भी लगा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं हर उस जगह गांव- शहर जहां से यात्रा गुजर रही है, वहां की मिट्टी को भी सहेजा जा रहा है। यह एक बड़ी दिली को छू लेने वाला । यात्रा को देश भर से भरपूर प्यार मिल रहा है। यह बहुत इमोशनल पल है।






































