TIRANDAJ.COM. इंडियन पोस्ट में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जो युवा इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो युवा इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वे आज से 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यहां कुल 188 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इनमें पोस्टल असिस्टेंट/सेटिंग असिस्टेंट के लिए कुल 77 पद हैं। पोस्टमेन/मेल गार्ड के लिए कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। इसके साथ ही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए कुल 61 पदों पर भर्ती निकली गई हैं।
इन पदों के लिए योग्यता कि बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम दो महीने का कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। वहीं अगर उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में कंप्यूटर विषय लेकर पढ़ाई की है, उसे अलग से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

इतनी होगी आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होना अनिवार्य है। वहीं एमटीएस के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होना अनिवार्य है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह होगी सैलरी
उम्मीदवारों को पोस्टल असिस्टेंट/सोर्टिंग असिस्टेंट – पे लेवल 4 के लिए चयनित होने पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक की सैलरी प्रतिमाह मिलेगी। इसके साथ ही
पोस्टमैन/मेल गार्ड – पे लेवल 3 के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को सैलरी के तोर पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक प्रतिमाह मिलेगी। जबकि मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) – पे लेवल 1 के पद पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को सैलरी के तोर पर 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक प्रतिमाह मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecruitment.in पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।


































