BHILAI. दुर्ग जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का शुभारंभ मैराथन दौड के साथ किया जाएगा। भिलाई के विभिन्न मैदानों में 7 नवम्बर से 14 नवम्बर तक ओलम्पिक खेल महोत्सव आयोजित होने वाला है। सबसे पहले सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ होगी। यह दौड़ सेक्टर 1 क्रिकेट मैदान से शुरू होकर सेन्ट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर 5 डोमशेड पर ख़त्म होगी।
जिला ओलम्पिक संघ के सचिव सुमीत पवार ने बताया कि खेल महोत्सव की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस ओलम्पिक में लगभग 3000 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। ओलम्पिक के शुरुआत में मैराथन दौड़ आयोजिय की जाएगी। इस दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों में महिला और पुरूष वर्ग के विजेताओं को अलग अलग ईनाम दिया जाएगा। प्रथम स्थान पर आने वाले को 31 सौ, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 21 सौ और तृतीय स्थान पर आने वाले को 11 रुपए का सम्मान दिया जाएगा। मैराथन दौड़ हो जाने के बाद जिला खेल महोत्सव का आगाज किया जाएगा। इसमें भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की मुख्य भागीदारी होगी।
खेल महोत्सव में सुविधा के अनुसार शहर के विभिन्न मैदान में खेलों का आयोजन किया जाएगा। ओलम्पिक में थ्रोबॉल ,एथलेटिक्स, फेंसिंग, तैराकी, कुश्ती , रोलर स्केटिंग, तिरंदाजी,रस्सा खींच टेनिस बॉल क्रिकेट,योगा,वॉलीबाल, फुटबॉल, वुशु , सायकल पोलो ,बैडमिन्टन,गटका ,मलखंभ,बॉडी बिल्डिंग, हैंडबाल, बास्केटबॉल,जूडो,टेनिस,नेटबॉल,हॉकी ,सायक्लिंग,डांस स्पोर्ट्स,रोलबॉल, बॉक्सिंग,खो-खो, भारोत्तोलन,कबड्डी ताइक्वांडो,बॉल बैडमिन्टन,पिकलबॉल थ्रो बॉल,पावर लिफ्टिंग,कराटे, पेंकॉकसिलट और टेबल टेनिस के खिलाडी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
14 नवम्बर 2022 को खेल महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन करेंगे। शाम को 4 बजे पं. दीन दयाल उपाध्यक्ष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खुर्सीपार, भिलाई में समापन समारोह होगा। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलों का प्रदर्शन किया जायेगा।







































