RAIPUR. छत्तीसगढ़ राज्य के 22वें स्थापना दिवस पर मनाए जाने वाले राज्य उत्सव से धान खरीदी भी आरंभ होने जा रहा है। प्रदेश सरकार 110 लाक मीट्रिक टन धान खरीदी का टार्गेट रखी है। अब तक 24.62 लाख किसानों पंजीकरण हो चुका है। इसमें इस वर्ष 60 हजार आठ सौ 78 नए किसानों ने भी अपना पंजीयन कराया है। किसान 31 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं।

धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारी और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से एक नवंबर 2022 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है, जिसके लिए किसानों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल/रकबा में संशोधन एक जुलाई 2022 से प्रारंभ है, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

24 लाख किसान हो चुके है पंजीकृत
चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए अब तक 24 लाख 62 हजार किसानों का पंजीयन हो चुका हैं। इस वर्ष 60 हजार आठ सौ 78 नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है। नए पंजीयन तथा संशोधन कार्य 31 अक्टूबर तक चलेगा। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवंबर 2022 से धान ,खरीदी शुरू हो जाएगी। किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है। धान खरीदी के साथ निरंतर मॉनीटरिंग भी की जाएगी।






































