JAIPUR. राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित प्रसिद्ध सवाई मानसिंह चिकित्सालय में नर्सेज नेता मनोज दुब्बी ने अपना जन्मदिन बड़े ही विशेष अंदाज में मनाया। मेल नर्स ने अस्पताल के मरीजों को परिवार मानते हुए न केवल उनके साथ खुशियां बांटी, बल्कि 21वीं बार रक्तदान भी किया। जरूरतमंदों को फल बांटे और निरंतर मदद करने के लिए प्रेरित किया।

नर्सेज नेता मनोज दुब्बी ने जन्मदिन के अवसर पर 21वीं बार रक्दान किया। मनोज दुब्बी ने जन्मदिन सवाई मानसिंह चिकित्सालय में आज कैंसर मरीजों के साथ मनाया। यहां उन्होंने भर्ती कैंसर के मरीजों को फल वितरण किया गया।

नर्सेज नेता मनोज दुब्बी ने अपना जन्मदिन हर वर्ष की भांति इस बार भी 4-एफ वार्ड में भर्ती रामेश्वर मीणा को दो यूनिट ब्लड की जरूरत थी तो मनोज दुब्बी ने 21वीं बार रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद की और रक्तदान करने के लिए संदेश भी दिया। वही उनके साथी अवधेश चकेरी ने अनजान मरीज को रक्तदान कर नर्सेज नेता के जन्मदिन को यादगार बना दिया।

नर्सेज़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोम शिंग मीणा ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी, नर्सेज एसोसिएशन के जयपुर जिला अध्यक्ष महिपाल समोसा, जसराम चकेरी, रवि दुब्बी, विकास चकेरी, कैंसर वार्ड के प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अंशु गर्ग, सतीश शर्मा, नमो नारायण मीणा, भरत जाटव आदि साथियों ने कैंसर मरीजों का हौसला बढ़ाया।

साथ ही मरीजों को फल वितरण भी किया गया। कैंसर मरीजों को कर कीमो की डोज के दौरान पर्याप्त सावधानियां बरतने के बारे में जागरूक किया गया। वहीं अन्य लोगों को रक्तदान के प्रति संदेश देने के साथ ही जरूरतमंदों की निरंतर मदद करने के लिए प्रेरित कया गया।





































