BHILAI. दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। भिलाई-3 क्षेत्र में महिला से दो बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने क्षेत्रीय थाने में घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुटे हुए है। मामला संदिग्ध लगने के कारण पुलिस कई एंगल से जांच कर रही।
पुरानी भिलाई थाना पहुंचीं महिला ने बताया कि बाइक में सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोका और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग के पद्मनाभपुर निवासी भावना राठौर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला द्वारा दर्ज करवाई गई सूचना के आधार पर वो बीसी के करीब 4.50 लाख रुपए बैग में रखकर कुम्हारी से लौट रही थी, तभी दो बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस आसपास नाकेबंदी कर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है अज्ञात लुटेरों ने महिला का रास्ता रोका और उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला के बैग में 4.50 लाख रुपए थे। लूट की शिकार महिला ने पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास नाकेबंदी कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। कुम्हारी से लौट रही महिला से सोमनी नर्सरी के पास लूट हुई। अज्ञात लुटेरे उसके पास पहुंचे और उसके हाथ से बैग छीनकर भाग गए। घटना के बाद बदहवास महिला थाने पहुंची और आपबीती बताई। महिला की शिकायत के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस की टीम रवाना हुई।






































