TIRANDAJ DESK. रॉयल एनफील्ड 350 सीसी बाइक सेगमेंट में टॉप की कंपनी है। सबसे ज्यादा बाइक इसी कंपनी की बिकती है। ऐसे में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने और बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए बाकी कंपनियां भी अपने नए मॉडल्स मार्किट में लाती रहती हैं। इसी कड़ी में क्लासिक लीजेंड्स ने अपनी नई सिंगल सीटर बाइक जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) लॉन्च की है। क्लासिक लीजेंड्स कंपनी का स्वामित्व महिंद्रा के पास है। देखने में यह बाइक बेहद स्टाइलिश है।

कलर ऑप्शन की बात करे तो यह बाइक तीन कलर में मार्किट में दिखेगी। ग्राहक को हर कलर ऑप्शन के लिए अलग-अलग कीमत देनी होगी। जावा 42 बॉबर की कीमत 2.06 लाख रुपये से शुरू होती है। यह मिस्टिक कॉपर कलर ऑप्शन की कीमतहै। वहीं आप को मूनस्टोन व्हाइट कलर के लिए करीब 2.07 लाख रुपये चुकाने होंगे।

इसी तरह तीसरा कलर जैस्पर रेड (डुअल टोन) के लिए 2.09 लाख रुपये कीमत तय की गई है। जिसमे फ्यूल टैंक को रेड और व्हाइट कलर का डुअल टोन पेंट किया गया है।


जावा 42 बॉबर बाइक का लुक जबरदस्त है। यह कंपनी की जावा Perak के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड और इसके चेसिस, और इंजन सभी एक समान हैं। लेकिन स्टाइल में यह एक दम अलग है। ब्रांड ने इसे जावा Perak से अलग करने के लिए इंजन केसिंग, हेडलैंप काउल और एग्जॉस्ट टिप्स पर क्रोम भी लगाया है। इसमें सस्पेंशन को जावा पेराक की तुलना में और ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। इसमें आपकों डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फुल-एलईडी लाइटिंग भी मिलेगी। बॉबर में जावा पेराक वाला ही इंजन मिलेगा जो 334cc और 30.64PS की पावर के साथ 32.74Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें इंजन के लिए 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।




































