DAMOH. विधायक के बिगड़े बोल, जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई परिहार एक बार फिर अपने सुर्ख़ियों में है। वो अपने तेजतर्रार स्वभाव के लिए जानी जाती है। ताजा मामले में उन्होंने दमोह कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य को न जाने क्या-क्या कह दिया। विधायक रामबाई दमोह कलेक्टर पर इतनी ज्यादा नाराज हो गई की अपने शब्दों में उन का नियंत्रण ही नहीं रहा। वीडियो में आप देख सकते है कैसे वो कलेक्टर के लिए बदतमीज, ढोर यहां तक की बेवकूफ जैसे शब्दों का उपयोग कर रही हैं। हालांकि अब कलेक्टर ने भी विधायक के खिलाफ कार्यवाई का मन बना लिया है।
शुक्रवार को विधायक रामबाई के पास बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थी। महिलाओं ने बताया कि पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रमुख अधिकारी ही नहीं पहुंचे। यह सुनने के बाद विधायक गुस्से में अपना आपा खो बैठी और सभी महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। जहां उन्होंने कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और महिलाओं की समस्याएं बताई। इस पर कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कहा कि चेक करा लेंगे पात्रता होगी तो सभी के काम होंगे। इस बात को सुनकर विधायक भड़क गई और फिर कलेक्टर को वहीं पर अंधा, ढोर, बेवकूफ, बदतमीज और यह तक कह डाला कि तुम को तो दो पैसे की भी अक्ल नहीं।

कलेक्टर से बोलीं विधायक, बेवकूफ आदमी, कलेक्टर हो के ढोर हो… @DGP_MP @OfficeofSSC @CMMadhyaPradesh @drnarottammisra @SP_DAMOHMP @CollectorDamoh pic.twitter.com/cOuJDaPSLn
— Tirandaj (@Tirandajnews) September 30, 2022
कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने महिलाओं की समस्याएं बताई, तो कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही। कलेक्टर ने बार-बार यही कहा कि चेक करा लेंगे, पात्रता होगी तो सभी के काम होंगे। कलेक्टर ने इन शब्दों का उपयोग किया, तो विधायक भड़क गई और उन्होंने अपना आपा खोते हुए कलेक्टर को ढोर कहा फिर बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द उपयोग किए। विधायक ने गुस्से में आकर कहा क्या आपकी आंखें फूट गई है, या फिर आप ढोर हो। उन्होंने कलेक्टर से यहां तक कहा कि तुझे 2 पैसे की अक्ल नहीं है। हालांकि कलेक्टर चेतन्य लगातार महिलाओं से समस्या के समाधान पर बात कर रहे थे।

विधायक रामबाई ने बताया कि लोग परेशान है और 15 साल से इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कलेक्टर अपने एसी चेंबर में बैठे रहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर आयोजित करते है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंच रहा है। इसलिए वो सभी के साथ कलेक्ट्रेट आई थी। और यहां भी कोई समाधान नहीं मिल रहा बस एक ही बात हर जगह सुनने को मिलती है कि जांच होगी।

वही इस मामले में कलेक्टर एसकृष्ण चेतन्य का कहा है कि विधायक ने जो हंगामा किया है वो इस के खिलाफ एफआईआर करने जा रहे हैं। उन्होंने दमोह एसपी को इस मामले की सारी जानकारी दे दी है।



































