तीरंदाज, भिलाई। तीरंदाज के कार्यालय में रविवार 4 सितंबर को परंपरागत पर्व, स्मार्ट सेलीब्रेशन का भव्य कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में काफी कुछ खास होने वाला है। महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्याक्रम में अंताक्षरी, डांस क्विज सबकुछ होगा। बेहतर परफार्मेंस पर तीरंदाज द्वारा महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
परंपरागत पर्व, स्मार्ट सेलीब्रेशन कार्यक्रम चंद्रा-मौर्या टीकीज के बगल में स्थित तीरंदाज के कार्यालय में होगा। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को एक मंच देने का प्रयास है। परंपरागत पर्व, स्मार्ट सेलीब्रेशन के तहत एक कार्याक्रम अंताक्षरी का होगा जो कि ऑक्रेस्ट्रा के साथ होगा। इसमें महिलाएं भागीदारी करेंगी और अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

परंपरागत पर्व, स्मार्ट सेलीब्रेशन के तहत क्विज का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके जरिए महिलाओं का ग्रुप बनाकर सवाल किए जाएंगे। जो ग्रुप सबसे ज्यादा सवालों का जवाब देगा उसे विजेता घोषित किया जाएगा। विजेता ग्रुप को तीरंदाज की ओर से आकर्षक उपहार दिया जाएगा। इसी प्रकार कार्यक्रम दौरान सोलह श्रृंगार की एक स्पर्धा भी होगी। इसमें महिलाओं को परंपरिक रूप से सोलह श्रृंगार करना है। इस प्रतियोगिता में भी विजेता महिला को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

बिग स्क्रीन पर दिखाई देगा भारत-पाकिस्तान का मैच
परंपरागत पर्व, स्मार्ट सेलीब्रेशन कार्यक्रम के बाद तीरंदाज परिसर में बिग स्क्रीन पर भारत पाकिस्तान का मैच भी दिखाया जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण का बिग स्क्रीन पर देखने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।







































