तीरंदाज, डेस्क। पलटी मारती कार, हवा में उड़ती कार यह सभी फिल्मों में काफी देखने को मिलता है लेकिन रियल लाइफ में ऐसा कम ही होता है। ऐसा ही एक नजारा नागपुर-छिंदवाड़ा हाइवे पर देखने को मिला। तेज रफ्तार का हाइवे पर ऐसी अनियंत्रित हुई की पांच सेकेंड में पांच बार पलटी खाई। फिल्मी स्टाइल में कभी हवा तो कभी जमीन पर। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 28 अगस्त को हादसा pic.twitter.com/LwkUqge8VC
— Tirandaj (@Tirandajnews) August 28, 2022

मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार का बताया जा रहा है। छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर लिंगा के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक के बाद एक पांच बार पलटते हुए सड़क छोड़कर खेतों खेतों की ओर पलट गई। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से कार अचानक सड़क पर भरे बारिश के पानी से होते हुए अनियंत्रित हो गई और सीधी रोड छोड़कर गहराई की ओर पलट गई।

किसी को नहीं आई चोट
हादसे को देखकर कोई भी सिहर जाएगा लेकिन गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं कार सवार पलटी कार से बाहर निकल गए। किसी भी सवार को गंभीर चोट नहीं आई लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर का मजेदार कमेंट्स दे रहे हैं।

गाय ने खुद को बचाया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां कार पलटते हुए जा रही थी वहां एक गाय भी खड़ी थी। गाय ने देखा कि कार तेजी से पलटते हुए उसी की ओर आ रहा है तो वह जगह छोड़कर दूर हट गई। इस तरह गाय ने खुद को हादसे का शिकार होने से बचा लिया। वायरल वीडियो को कमेंट करने वाले गाय की चालाकी भी सराहना कर रहे हैं।





































