तीरंदाज, डेस्क। पुलिस दफ्तर के बाहर ही किसी दारोगा की पिटाई हो जाए वह भी चप्पल से तो क्या कहेंगे। या तो पीटने वाला पागल है या फिर दारोगा ने जरूर ऐसा कांड किया होगा जिसके कारण दारोगा की पिटाई हुई। दरोगा की पिटाई का यह मामला यूपी के बरेली का है। यहां एक महिला दरोगा को पुलिस दफ्तर के बाहर की पीटती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बरेली पुलिस दफ्तर के बाहर एक महिला मेन रोड पर दारोगा को चप्पल और छतरी से पीटने लगी। दारोगा बचते-बचाते पुलिस दफ्तर के कैंपस में आया तो महिला ने उसका वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस दफ्तर के अंदर उसने न सिर्फ दारोगा को मारा बल्कि उसे खरी खोटी भी सुनाई। महिला का आरोप है कि दारोगा दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर उसके साथ ना इंसाफी कर रहा है। इसी बात को लेकर महिला दारोगा को पीट रही थी।
एसपी ऑफिस में दरोगा की चप्पल से पिटाई, महिला का रूप देख सहमे दरोगा जी @Uppolice @bareillypolice @CMYogiAdityaNat @UPGovt pic.twitter.com/BLiwkiFO2b
— Tirandaj (@Tirandajnews) August 30, 2022
महिला लगाए गंभीर आरोप
दारोगा की चप्पल से पिटाई करने वाली महिला का कहना है कि हाफिज फिरोज नाम के शख्स ने 15 साल पहले शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया था। शादी की बात कही तो लड़के के घर वालों ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज कर उसे भगा दिया। इस मामले में दारोगा से कई बार शिकायत की लेकिन दारोगा ने आरोपी से सांठ-गांठ कर समझौता नामा लगा दिया।
महिला का कहना है कि उसने कोई समझौता नहीं किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बेवजह दारोगा ने अपनी तैनाती के दौरान उसे जेल भेज दिया था। अब वही दारोगा बरेली के थाना प्रेमनगर में तैनात है। महिला ने दारोगा पर पैसे लेकर दूसरे पक्ष की मदद के साथ ही गाली-गलौच का आरोप भी लगाया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा ने उसे एनकाउंटर की धमकी दी थी।
एएसपी ऑफिस में मिल गया था दरोगा
परेशान महिला सोमवार को एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची थी इस दौरान वही दारोगा दिख गया। फिर क्या था महिला का पारा सातवें आसमान पर। महिला ने चप्पल निकाली और वहीं पर दारोगा की धुनाई शुरू कर दी। मौके पर कुछ पुलिस कर्मी और थे जो बीच बचाव कर रहे थे लेकिन महिला रुकी नहीं। उसने चप्पल के साथ ही छतरी से भी दरोगा की पिटाई की। इसके बाद एसपी दफ्तर के बाहर हड़कंप मच गया। एसएसपी ऑफिस में मौजूद कर्मचारी और महिला सिपाहियों ने महिला को पकड़ा और उसे शांत कराया।
महिला की मानसिक स्थिति
इस मामले में बरेली एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने तीरंदाज को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं है। पुराने मामले में महिला ने हाफिज फिरोज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। उस दौरान समाज के सामने समझौता हो गया था। महिला अकेली रहती है और परिवार वाले भी इसे साथ नहीं रख रहे हैं। फिलहाल महिला को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। बाद में बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bareilly latest news, Bareilly News, Bareilly SP Office, Inspector thrashed, Inspector thrashed with slippers, Police Officer thrashed in Bareilly, up news, Woman thrashed, तीरंदाज डॉट कॉम, दरोगा की चप्पल से पिटाई, दरोगा की पिटाई, बरेली एसपी ऑफिस, बरेली की ताजा खबर, बरेली न्यूज, बरेली में दरोगा की पिटाई, महिला ने की पिटाई, यूपी न्यूज