तीरंदाज, डेस्क। ओवरलोड ट्रकों को परिवहन मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अधिकारियों के साथ जांच के लिए पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने On the Spot फैसला लेते हुए एआरटीओ को संस्पेड कर दिया। यही नहीं उन्होंने विभागीय सचिव को फोन कर निलंबन आदेश भी तत्काल जारी करवाया।
मंत्री जी का On the Spot फैसला, ARTO से कहा तुम सस्पेंड@UPGovt pic.twitter.com/F2f8N7TLoj
— Tirandaj (@Tirandajnews) August 27, 2022
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शुक्रवार को आगरा जाते समय इटावा के पास एक फूड प्लाजा में खाना खाने रुके। इस दौरान उन्हें यहां ओवरलोड ट्रक दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही इन ट्रकों की जांच की। सभी ओवर लोड थे। इसके बाद परिवहन मंत्री ने ऑन द स्पॉट कार्रवाई करते हुए इटावा के एआरटीओ को निलंबित करने के आदेश दिए।

दो एआरटीओ को कारण बताओ नोटिस
ऑन द स्पॉट कार्रवाई के बाद परिवहन मंत्री ने जालौन और औरैया के ARTO को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। यहां खड़े सभी ट्रक जालौन के पास से आ रहे थे इसलिए वहां के एआरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने कहा है। परिवहन मंत्री जब जांच के लिए पहुंचे तो सभी ट्रक तिरपाल से ढके हुए थे। मंत्री ने इस दौरान कहा कि इस तरह का काम करने वाले अफसरों का बक्शा नहीं जाएगा।






































