तीरंदाज, रायपुर। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता व एचआरए बढ़ाने के लिए हो आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित रूप से स्वास्थ मंत्री सिंहदेव कह रहे हैं कि सरकार के पास देने के लिए पैसा नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनसे मिलने पहुंचे एक प्रतिनिधि मंडल से वे क्या कह रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की सत्यता पर शंका है।

भूपेश बघेल का फट गया ढोल,
टी एस सिंह देव ने खोल दी पोल।
सरकार का खाली है खजाना,
बचा है केवल नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, गोबर पर गाल बजाना।@bhupeshbaghel @TS_SINGH pic.twitter.com/uuRJypRqd3— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) August 28, 2022
वायरल वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कथित रूप से कह रहे हैं कि हम लोग कुछ दिन पहले बात कर रहे थे कि 5 से 6 हजार करोड़ रुपए कर्मचारियों को देना पड़ेगा। सरकार की इतनी देने की औकात नहीं है। 40 हजार करोड़ रुपये तो सरकार आप लोग को दे रही है। आप कह रहे हैं कि 5 हजार करोड़ आप लोग को और चाहिए। आज 5 हजार करोड़ देने की स्थिति में सरकार नहीं है।

यही नहीं वायरल वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री यह भी कहते दिख रहे हैं कि अभी सरकार की प्राथमिकता किसान हैं। प्रदेश में नरवा गरवा घुरवा और गोबर ज्यादा हो गया है।कर्मचारी प्राथमिकता में अभी पीछे हैं। कर्मचारियों का नियमितीकरण करना और बाकी खर्चा सरकार के पास कहां से आएगा। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता ट्विटर पर सरकार को घेर रहे हैं। यह वीडियो कब का है और इसकी सत्यता क्या है इस पर सदेह है।

पूर्व सीएम ने साधा निशाना
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता ट्विटर पर सरकार को घेर रहे हैं। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कांग्रेस सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री कह रहे हैं कि सरकार के पास पैसा देने की औकात नहीं है। भूपेश बघेल के कुप्रबंधन ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डूबा दिया है। ना वेतन देने के पैसे हैं ना ही घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में मिस्टर बंटाधार हैं।




































