तीरंदाज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई द्वारा अपने ऑफिस परिसर में हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम के मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाने व जन जागरूकता फैलाने एक थीम टिकट भी जारी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेफी चेयरमैन नरेंद्र बंछोर रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि नरेंद्र बंछोर ने कहा कि आजादी के 75 साल को संपूर्ण देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है सेल भी बड़े हर्षोल्लास के साथ अम्रत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने सेल में डिप्लोमा इंजीनियर्स की भूमिका पर कहा कि इस वर्ग का सेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। आजादी के बाद से ही देश के विकास में में डिप्लोमा इंजीनियर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है साथ ही विगत वर्षों में सेल के उत्तरोत्तर विकास में इस वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि सेल में डिप्लोमा इंजीनियर्स को वही सम्मान मिलना चाहिए जो देश के अन्य समकक्ष संस्थानों में है यह कम्पनी एवम् देश हित में महत्वपूर्ण कदम तो साबित होगा ही संयंत्र में बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने में भी मददगार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू हुई अमृत महोत्सव का आज समापन हुआ। इस दौरान घर घर तिरंगा शान से लहराया।

कार्यक्रम के दौरान ऑफिसर एसोसिएशन से तुषार सिंह एवं एसोसिएशन के पूर्व महासचिव डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन पीके दास, डीपीएस बरार, थामस जार्ज, एसोसिएशन के पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, मोहम्मद रफी, उषाकर चौधरी, सौरभ सुमन, रमेश साहू, अभिषेक सिंह, सुदर्शन ठाकुर,पवन साहू घनश्याम साहू, रवि अरसे अजय तामुरिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अजय तमूरिया द्वारा किया गया।

Bhilai, Bhilai News, Bhilai Steel Plant, CG News, Chhattisgarh, Deb Office, Diploma Engineers, Diploma Engineers Association, hindi news, Hoisted Tricolor, local news, Theme Ticket, छत्तीसगढ़, डिप्लोमा इंजीनियर्स, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, डेब आफीस, तीरंदाज डॉट कॉम, थीम टिकट, फहराया तिरंगा, भिलाई, भिलाई न्यूज, भिलाई स्टील प्लांट, लोकल न्यूज, सीजी न्यूज, हिन्दी न्यूज




































