तीरंदाज, रायपुर। महंगाई भत्ता व एचआरए की मांग को लेकर हड़ताल बैठे अधिकारी कर्मचारियों पर सख्ती के बाद सीएम भूपेश बघेल भावुक हो गए हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बुधवार को एक ट्विट कर हड़ताली कर्मियों के लिए एक संदेश भेजा है। उनके ट्वीट से स्पष्ट हो रहा है कि हड़ताल के कारण प्रदेश में किस प्रकार की परेशानियां सामने आ रही है।
सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को ट्वीट का हड़ताली कर्मियों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों से मेरी अपील है कि लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से जनता को असुविधा हो रही है, अतः आप सभी कर्तव्यों का निर्वहन करें। हमारी सरकार कर्मचारी हित हेतु सदैव तत्पर है। पुरानी पेंशन योजना उसका एक उदाहरण है। राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं और आगे भी लेंगे।
हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों से मेरी अपील है… pic.twitter.com/ibKsj8qo7Y
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 31, 2022
बता दें 22 अगस्त से सरकारी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे पहले सरकारी कर्मचारियों ने 25 से 29 जुलाई तक पांच दिन हड़ताल किया था। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को लेकर सरकार लगातार आदेश जारी कर रही है। सरकार ने 22 अगस्त से नियमित हड़ताल कर रहे कर्मिचारियों पर सख्ती बरतने का भी निर्देश जारी किया था।
दो दिन पहले सरकार ने नियमित रूप से हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का ब्रेक इन सर्विस का आदेश जारी किया था। इसके अगले दिन सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को एक ऑफर दिया। सरकार ने कर्मचारियों से 1 व 2 सितंबर से काम पर लौटने वालों को हड़ताल की अवधि को अवकाश में समायोजित करने का आदेश जारी किया। इसके बाद कर्मचारी अधिकारी संगठनों की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इसे देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने अब भावुक अपील कर लोगों के हित को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों से वापस काम पर लौटने की अपील की है।
CG News, Chhattisgarh, chhattisgarh government, CM Baghel's appeal, CM Bhupesh Baghel, Government employees' strike, Raipur, Raipur News, striking employees, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ सरकार, तीरंदाज डॉट कॉम, रायपुर, रायपुर न्यूज, सरकारी कर्मियों की हड़ताल, सीएम बघेल की अपील, सीएम भूपेश बघेल, सीजी न्यूज, हड़ताली कर्मचारी