तीरंदाज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा बोरिया गेट से मेन गेट तक फॉरेस्ट एवेन्यू से भारी वाहनों पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा रहा है। सोमवार यानी 29 अगस्त से यह बैन शुरू हो जाएगा। सोमवार से हमेशा के लिए भारी वाहनों का प्रवेश फॉरेस्ट एवेन्यू से बंद हो जाएगा। बीएसपी प्रबंधन ने इसकी खास वजह भी बताई है। नए रास्ते के तौर पर बोरिया गेट से भट्टी थाना, फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर खुर्सीपार की ओर जाया जा सकेगा।


इस संबंध में बीएसपी प्रबंधन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रविवार से फॉरेस्ट एवेन्यू को बोरिया गेट से मेट गेट की ओर बंद करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए यहां पर बेरिकेडिंग की जाएगी। बताया जा रहा है कि मेन गेट पर हादसों को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अधिकतर भारी वाहन खुर्सीपार जाने के लिए बोरिया गेट से मेन गेट होते हुए मुर्गा चौक वहां से खुर्सीपार की ओर जाती हैं जो कि सोमवार से पूरी तरह बंद हो जाएगा।

फ्लाईओवर को बढ़ेगा इस्तेमाल
बीएसपी प्रबंधन द्वारा मेन गेट पर ट्रैफिक कम करने के लिए ही भट्टी थाना के सामने से खुर्सीपार के ओर फ्लाईओवर का निर्माण कराया है। फॉरेस्ट एवेन्यू के इस्तेमाल के कारण इस फ्लाईओवर को इस्तेमाल नहीं हो रहा है। फॉरेस्ट एवेन्यू के इस्तेमाल पर रोक लगाने से अब भारी वाहनों के लिए एक मात्र विकल्प भट्टी थाना फ्लाईओवर को इस्तेमाल कर खुर्सीपार जाना रहेगा। इससे फ्लाई ओवर का इस्तेमाल भी बढ़ेगा।





































