तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा मन का कारक होता है और मन चंचल। इसीलिए हर दिन हमारे विचार अलग होते हैं, सोच अलग होती है। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 30 मार्च का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…

मेष – आज का दिन आपके लिए शुभ है तथा मित्रों से मदद और आर्थिक लाभ संभव है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3
वृषभ – भगवान विष्णु की कृपा से आलस्य को त्याग कर अपने कार्य में संलग्न हो जाएंगे। व्यापार तथा शिक्षा क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भगवान विष्णु का अभिषेक एवं ॐ विष्णवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 5
मिथुन – परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने में सफल होंगे। निजी संबंध में सुधार होगा और उपहार मिलने के योग हैं। सात्विक भोजन और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन, शुभ अंक- 6
कर्क – मित्रों से ली गई सलाह आपके आत्मविश्वास को कमजोर बना सकती है। स्वविचार से हर कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। बाहर जाने से बचें और तुलसी में घी का दीपक और एक लोटा जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- ग्रीन, शुभ अंक- 5
सिंह – भाग्य आपके साथ है, विरोधी परास्त होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और पारिवारिक सुख प्राप्त हो सकता है। ओम बुधाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग-पर्पल, शुभ अंक- 6
कन्या – व्यर्थ की भागदौड़ और थोड़े आलस्य से दिन की शुरुआत हो सकती है। उचित विचार और सकारात्मक दिनचर्या से हर काम करने में सफल होंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं और चीटियों को आटा डालें।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4
तुला – राजनीतिक और शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में हानि के योग हैं, ध्यान रखें। किसी अधिकारी को काले वस्त्र या लोहा दान करें।
शुभ रंग-फिरोजी, शुभ अंक- 6
वृश्चिक – कोर्ट कचहरी मामलों में फायदा हो सकता है। अपने सगे संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आप भैरव आराधना करें तथा भैरव को चोला चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक-8
धनु – आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नए प्रोजेक्ट और पार्टनरशिप में लाभ होगा। आप महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करें। हो सके तो कमलगट्टे की माला और पुष्प चढ़ाएं।
शुभ रंग- चॉकलेटी, शुभ अंक 7
मकर – आपका आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शैक्षिक संबंधी मामलों में उन्नति के योग हैं। अपनों का सहयोग लाभ दिलाएगा। आप श्री शिवाय नमस्तुभ्यम का जाप करें। दीन-हीन को भोजन कराएं।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 2
कुंभ – आज यात्रा के योग हैं। अपयश और राज्य भय हो सकता है, खास ध्यान रखें। व्यर्थ प्रवास से बचें। जल्दी उठकर सूर्य को जल चढ़ाएं और वस्त्र दान करें।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक 7
मीन – अपने बॉस और मित्रों से तालमेल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट के योग हैं। आप पीपल में जल चढ़ाएं और ॐ विष्णवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 5
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।




































