बिलासपुर। 3 दिन पहले मासूम का शव दो टुकड़ों में मिला था इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मासूम की मां निकली। आरोपी महिला की पहले से ही 6 बेटियां हैं साथ ही बेटी प्रेमी के साथ संबंध के कारण होगी लोक लाज के भय से महिला ने बच्ची को जमीन पर पटक कर मार दिया था। पुलिस ने आरोप महिला राधिका यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें दो दिन पहले 9 फरवरी को देवरीडीह गांव की महिला गुड्डी विश्वकर्मा सुबह अपने घर के आंगन पर मासूम के शव को देखा था जो दो टुकड़ों में पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदाजा लगाया कि शव को कुत्तों ने नोच कर यहां डाल दिया है। उसके बाद से ही उनके हत्यारे की तलाश की जा रही थी।
इस दौरान पुलिस ने पता लगाया गया कि आसपास कोई महिला गर्भवती तो नहीं थी। इस दौरान गांव के लोगों से पता चला कि पास में रहने वाली राधिका यादव गर्भवती थी। वह अक्सर गांव वालो से छिपकर रहा करती थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने राधिका यादव को हिरासत में लिया और पूछताछ की पुलिस पूछताछ में राधिका यादव डर गई हत्या की बात कबूल की।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला राधिका यादव ने बताया कि उसकी 6 बेटियां है। सातवीं बेटी उसके प्रेमी के साथ संबंध बनाने के कारण हुई। लोक लाज के डर से उसने इस कृत्य को करने की बात कही है। उसने यह भी बताया कि उसका पति साथ में नहीं रहता। वहीं उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। इधर गांव वालों को कहना था कि राधिका यादव गांव वालों से छुप छुप कर रहा करती थी ताकि किसी को उसके गर्भवती होने की जानकारी ना लग सके। इसके बाद भी काम वालों को भनक लग गई थी जिसके कारण आरोपी महिला पुलिस गिरफ्त में गाई।