तीरंदाज डेस्क। रूस यूक्रेन तनाव के बीच मंगलवार को इस मामले में भारत का भी बयान है। रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों डोनेत्स्क एवं लुहांस्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी गई है। इसबीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक जारी है। बैठक के बीच रूस के इस कदम ने UN की चिंता बढ़ा दी है।
इस बीच भारती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। UNSC में भारत के स्थाई सदस्य टीएस तिरुमूर्ति ने देशों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में 20 हजार भारतीय फंसे हैं जिनकी सुरक्षा हमारी प्राथमतिकता है। भारत ने कहा कि रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को केवल बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।
पुतिन ने कहा डोनेत्स्क (Donetsk) और लुहांस्क (Luhansk) अब स्वतंत्र देश
UNSC की बैठक के बीखच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन से अलग हुए दो शहरों डोनेत्स्क (Donetsk) और लुहांस्क (Luhansk) को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। सोमवार को देश के नाम अपने संबोधन में यूक्रेन को अमेरिका का उपनिवेश बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन का शासन अमेरिका के इशारों पर चलता है। यही नहीं UNSC में रूस ने कहा कि अमेरिका ने हमें मजबूर किया है।
अमेरिका ने शुरू की प्रतिबंदो की शुरुआत
इस बीच अमेरिका ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। अमेरिका ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों को स्वतंत्र देश की मान्यता दिए जाने से नाराज अमेरिका ने अब सख्ती करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।
इसके तहत अमेरिकी नागरिक और व्यापारी इन दो क्षेत्रों में किसी भी तरह का वित्तीय कारोबार नहीं करेंगे। वहीं UNSC की आपात बैठक में अमेरिका ने रूस पर कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। UNSC में अमेरिकी प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए रूस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका आगे जाकर और भी कड़े कदम उठाएगा। यह समय किनारे खड़े होकर देखने का नहीं है।