रायगढ़ (Raigarh)। नगर निगम में कांग्रेस(Congress) की महिला पार्षद (women councilor) के साथ गाली-गलौज का मामला और गर्मा गया है। आलाकमान तक बात पहुंची। जांच और बयान (investigation and statement) के बाद मामले पर अभी निर्णय नहीं आया है। इससे पहले ही जिलाध्यक्ष (District President) बरखा सिंह ने इस्तीफा (resigns) सौंप दी है।
बता दें कि डेढ़ महीने पहले महिला पार्षद संजना शर्मा से विवाद के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरखा सिंह का गाली-गलौज करते एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले की शिकायत के बाद विवाद की जांच हुई, लेकिन जिलाध्यक्ष पर एक्शन नहीं हुआ।
अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होने से कांग्रेस समर्थित निगम शहर सरकार पर असर पड़ने लगा। सदस्य नाराज हो गए। इससे निगम के 5 एमआईसी सदस्य सहित 17 पार्षदों ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखी। जहां अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम को सामूहिक इस्तीफा सौंपने की बात कही।
यह खबर सामने आने के बाद रायगढ़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बरखा सिंह ने मंगलवार की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के नाम पत्र लिखा है।
नगर निगम पार्षदों का प्रतिनिधित्व कर रहे एमआईसी सदस्य सलीम नियारिया ने बताया था कि शहरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरखा सिंह द्वारा पार्षद संजना शर्मा से गाली-गलौज की घटना को लेकर उन्होंने पार्टी के नियमानुसार इसकी शिकायत पार्टी फोरम में की थी।
शिकायत के बाद जांच समिति बनाई गई। समिति ने दोनों पक्षों का बयान लिया, लेकिन मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं उनका कहना था कि उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उसमें स्पष्ट नजर आ रहा है कि महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बरखा सिंह के द्वारा कांग्रेस सीनियर महिला पार्षद संजना शर्मा के साथ गाली-गलौज की।
पार्षदों का कहना था यह घटना कांग्रेस की छवि धूमिल करने वाली घटना है। ऐसे में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पद से हटाना चाहिए। यह कार्रवाई नहीं होने पर वे बुधवार को रायपुर जाकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। यह खबर सामने आने के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
(TNS)