भिलाई। आज पूरा देश 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दुर्ग जिले का एक निगम ऐसा भी जहां 73 की जगह 75वां गणतंत्र दिवस सेलीब्रेट किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं नवगठित रिसाली नगर निगम की जहां देश का 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। रिसाली निगम क्षेत्र के प्रमुख चौराहे पर होर्डिंग लगाकर लोगों को 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी जा रही है।

दरअसल नवगठित रिसाली निगम के महापौर की ओर से शहर में लगाए गए गणतंत्र दिवस के होर्डिंग में 73 की जगह 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी जा रही थी। होल्डिंग लगने के बाद महापौर को इस चूक का पता चला तो हार्डिंग हटवा कर दूसरा हार्डिंग लगवाया गया। तब तक इस होर्डिंग की तस्वीर कई लोगों ने खींच ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वैशाली निगम क्षेत्र से उक्त होर्डिंग तो हट गया लेकिन सोशल मीडिया में इसे लेकर तरह-तरह के ने मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के व्यस्त चौराहे पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं वाला यह होर्डिंग महापौर शशि सिन्हा की ओर से लगाया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को इस होर्डिंग को लगाया गया। होर्डिंग लगने के बाद राह चलते लोगों की नजर उस पर पड़ी तो कई लोगों ने इसकी तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। होर्डिंग में 73 वें गणतंत्र दिवस की जगह 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी जा रही थी।
होर्डिंग में गलत प्रिंट की जानकारी मिलते ही रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा ने तत्काल उसे हटवाया और उसकी जगह दूसरा होर्डिंग लगवाया। हालांकि तब तक काफी लोगों ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साजा कर दी। जो दिनभर चर्चा का विषय रहा।
इस मामले में महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि होर्डिंग में मिस प्रिंट हो गई थी। होर्डिंग लगने के बाद जैसे ही गलती सामने आई तत्काल उसे हटवा दिया गया है। नए सिरे से होर्डिंग लगाया गया है। महापौर शशि सिन्हां ने कहा कि यह मानवीय त्रुटि है किसी से भी हो सकती है।




































