तीरंदाज, भिलाई। प्रदेश का मौसत अचानक बदल गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक प्रदेश धूप खिलने की संभावना से इंकार किया है।
मौसम में अचानक बदलाव उत्तर हरियाणा के ऊपर स्थित चक्रवाती घेरे को बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर हरियाणा के ऊपर एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी-कर्नाटक से उत्तर मध्य- महाराष्ट्र 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हरियाणा से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक द्रोणिका के मौजूदगी के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। यही नहीं कर्नाटक व महाराष्ट्र तक द्रोणिका की मौजूदगी के कारण छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में बरिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि यही नहीं मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है। वहीं आज दिनभर प्रदेश के जिलों में रुक रुक कर बारिश होगी।
13 जनवरी को खिलेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा है कि अभी दो दिन और प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है। सोमवार दोपहर बाद से प्रदेश के कई जिलों में रुक रुक कर हो रही बारिश ने तापमान गिरा दिया है। कई क्षेत्रों में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के उत्तरी भाग में बादल छटने की संभावना जताई गई है लेकिन बादलों का घेरा भी रहेगा। इसके कारण मौसम नमी रहेगी और दिनभर ठंड का अहसास होगा। प्रदेश में राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा आदि जिलों में बारिश होगी।
प्रदेश के प्रमुख जिलों के तापमान
तापमान की बात करें तो प्रदेश में औसतन तापमान 24 डिग्री सेल्सियस कर रहा। बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 22.5 व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग जिले का 26.2 व न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान जगदलपुर में रहा जगदलपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान यहां 15.6 डिग्री रहा। इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री तथा राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।