LUCKNOW. सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने, लाइक और शेयर के लिए लोग अपनी जिंदगी तक खतरे में डालने से नहीं चूकते हैं। ऐसे कई स्टंट करते हुए वे दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं। इसके बारे में कई बार चेतावनी भी दी जाती है और पुलिस समय-समय पर चालान भी करती रहती है। मगर, ऐसे मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन कार के बोनट के ऊपर बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाई। दुर्भाग्य से उसके लिए, परिणाम उसके पक्ष में नहीं थे। उसने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था। लिहाजा, पुलिस ने उस पर 15 हजार 500 रुपये का भारी जुर्माना ठोंक दिया।
इसकी जानकारी सामने आने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। कुछ यूजर्स ने दुल्हन के इस तरह रील बनाने की आलोचना की, जबकि अन्य ने और भी अधिक जुर्माना या कठोर दंड की मांग की। उत्तर प्रदेश का वायरल वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। रील को हजारों व्यूज मिले, साथ ही ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिले।
वीडियो में दुल्हन को चलती हुई एसयूवी के बोनट पर बैठकर इंस्टाग्राम रील बना रही थी। वह लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा नमूना पेश कर रही थी। उसके साहसी अभिनय ने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। जहां कुछ लोगों ने उसके दुस्साहस की तारीफ की, वहीं अन्य ने इसे एक लापरवाही से भरा साहसिक कार्य करार दिया।
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘लड़की रील नहीं बना रही थी.. पार्लर का प्रमोशन कर रही थी।’ एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘भाई पुलिसवाले भी 15 हजार का शगुन ले गए दीदी से।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज कल सिंपल वेडिंग का ट्रेंड ही खत्म हो गया है।’ एक भड़के हुए यूजर ने लिखा, ‘प्रसिद्धि पाने के लिए किसी भी हद तक जाने वाले लोगों पर और अधिक जुर्माना लगाया जाना चाहिए।