INDORE. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है, जो इस बार सात मार्च को है। वहीं, 8 मार्च को धुलंडी यानी रंग खेले जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन के दिन का काफी महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सुख-समृद्धि भी प्राप्त कर सकते हैं।
इन्हीं में से एक है होलिका दहन के दिन चांदी से जुड़ी कुछ चीजें खरीदकर घर लाना। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन चांदी की चीजों को खरीदकर मां लक्ष्मी की कृपा को पाया जा सकता है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास से जानिए होली पर क्या उपाय करके सालभर आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं…
चांदी का सिक्का
दीपावली पर तो चांदी का सिक्का ज्यादातर लोग खरीदते हैं और उसकी पूजा कर धन के स्थान पर रखते हैं। मगर, क्या आपने पहले कभी होलिका दहन के दिन चांदी का सिक्का खरीदा है। अगर, नहीं तो इस बार यह उपाय करके देंखे। इसके बाद उसे हल्दी वाले पीले कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के पास रख दें। होलिका दहन की रात इसे एक डिब्बी में बंद करके अपने धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे सालभर धन की कमी नहीं होती है।
चांदी की अंगूठी और बिछिया
होलिका दहन के दिन चांदी की अंगूठी खरीदें। इसके बाद उसकी विधिपूर्वक पूजा करें। फिर इसे अपनी अंगुली में धारण करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य हमेशा साथ देता है। इसी तरह से विवाहित महिलाएं होली के दिन चांदी की बिछिया खरीदकर घर लाएं। इसके बाद उसे दूध से धोकर सुहागिन स्त्री को दें या स्वयं धारण करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।