NHAI ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि कोरबा-कटघोरा क्षेत्र (NH-130) में जमीन विवाद के कारण रुका हुआ 2 किमी का काम अब सुलझ गया है। ₹20.13 करोड़ की लागत से नया टेंडर जारी कर जनवरी 2026 से काम शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य है कि मानसून आने से पहले इस पैच का काम पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही कटघोरा-गोपालपुर (NH-149B) मार्ग पर ₹22.48 करोड़ की लागत से मजबूतीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। Read More





























