छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सिम्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एक बार फिर गंभीर विवाद में घिर गया है। इस बार मामला सीधे अस्पताल परिसर में गुंडागर्दी से जुड़ा है, जहां रेडियोलॉजी विभाग के एक टेक्नीशियन ने इंटर्नशिप कर रही छात्रा की खुलेआम पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह है कि घटना के 24 घंटे बाद भी सिम्स प्रबंधन ने आरोपी टेक्नीशियन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे इंटर्न और मेडिकल छात्रों में भारी आक्रोश है। Read More





























