धमतरी जिले के केरेगांव परिक्षेत्र में वन विभाग एवं अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जैव विविधता संरक्षण को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घने जंगलों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वनवासियों को जंगल के जीवन, जैव विविधता तथा आँखों से दिखाई न देने वाले सूक्ष्म जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। Read More





























