रायगढ़ नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट में इस साल 1 लाख 42000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। अगर जातिगत समीकरणों की बात करें तो इस सीट पर लगभग 30000 सतनामी वोटर हैं। जबकि चौहान वोटरों की संख्या लगभग 22000 है। अनुसूचित जनजाति के लगभग 11000, क्रिश्चियन समुदाय के लगभग 8 हजार, मुस्लिम समाज के लगभग 17 हजार मतदाता हैं। इसके अलावा लगभग 54000 वोटर सामान्य हैं। Read More





























