यह कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र के पास स्थित पिथलिया कॉम्प्लेक्स की तीसरी और चौथी मंजिल में संचालित हो रहा था। आरोपी रात के समय कॉल सेंटर चलाते थे और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर उनसे ठगी करते थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों को झांसे में लेते थे और उनसे बड़ी रकम वसूलते थे। Read More





























