छत्तीसगढ़ में एक तरफ सरकार धान खरीदी की तैयारी में जुटी है, तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया है। उनका कहना है कि उनके द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। धान खरीदी के बाद धान कम हो जाने के बाद उनके ऊपर जिम्मेदारी आती है, जबकि धान का उठाव समय पर नहीं किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ वेतन भी उन्हें कम मिलता है। Read More






























