इंदौर का बीआरटीएस कॉरिडोर, जो कभी शहर की अर्बन मोबिलिटी की पहचान था, अब इतिहास बनने जा रहा है। हाई कोर्ट और राज्य सरकार की मंज़ूरी के बाद इसे हटाने का कार्य शुरू हो गया है। 2013 में 500 करोड़ की लागत से बना 11.47 किमी लंबा यह कॉरिडोर शुरुआत में सफल रहा, पर ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ने पर इसे हटाने का फैसला लिया गया। नगर निगम ने 2.55 करोड़ में टेंडर जारी किया है। Read More





























