ग्वालियर में शादी का झांसा देकर सहकर्मी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी रोहित माहौर ने युवती को जन्मदिन के बहाने गोविंदपुरी स्थित थ्री स्टार होटल में बुलाकर जबरन संबंध बनाए। बाद में दोबारा भी उसी तरह शोषण किया। शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने विश्वविद्यालय थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। Read More





























