मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ऊंटवास गांव में अजीब मामला सामने आया है। सगाई से पहले दूल्हे की मां अपने होने वाले समधी यानी दुल्हन के पिता के साथ फरार हो गई। दोनों के बेटे-बेटी की शादी तय थी और तैयारियां चल रही थीं। महिला के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आठ दिन बाद पुलिस ने महिला को बरामद कर परिजनों को सौंपा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। Read More



































