घटना नवागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक गांव की ही युवती ने थाने में शिकायत FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही सरपंच ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भरण-पोषण को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जब तक ठोस सबूतों से दूसरी शादी या 'चूड़ी प्रथा' जैसे आरोप साबित नहीं हो जाते, तब तक किसी पत्नी को उसके भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने पति की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने पत्नी पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर गुजारा भत्ता देने से इनकार किया था। Read More
छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार तक शिकायत पहुंचाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्य सचिव विकासशील और लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह को पत्र लिखकर मुख्य अभियंता विजय कुमार भतपहरी के खिलाफ सीबीआई जांच कराने की मांग की है। Read More
बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता को 21 सप्ताह का गर्भ समाप्त कराने की परमिशन दे दी है। मामले को लेकर हाईकोर्ट ने कहा- कि ऐसा न करने पर उसकी शारीरिक अखंडता के अधिकार का उल्लंघन होगा, उसके मानसिक आघात में वृद्धि होगी तथा उसके शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। Read More
बलरामपुर पुलिस कस्टडी में युवक की संदेहास्पद मौत के मामलें में आज नया अपडेट आया है। आज 08वें दिन 19 वर्षीय मृतक उमेश सिंह का शव परिजनों ने बगैर किसी शर्तों के ही पुलिस से अपने सुपुर्दगी में ले लिया है। Read More
ऑनलाइन गेम फ्री फायर पर शुरू हुई वर्चुअल चैट जब हकीकत में मिलने तक पहुँच गई, तो मामला पुलिस थाने तक पहुँच गया। कोरबा में एक होटल से बिहार का युवक पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो यहां एक युवती से मिलने आया था। कहानी किसी फिल्मी प्लॉट जैसी है, लेकिन पुलिस के सामने सच्चाई आने पर सब हैरान रह गए। Read More
जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गाँव में पति की हत्या कर शव को ट्रॉली सूटकेस में बंद कर फरार होने वाली महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। 9 नवंबर को संतोष भगत की लाश उसके ही घर में सूटकेस से बरामद की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी मंगरीता भगत को हत्या का आरोपी चिन्हित किया था,जो घटना के बाद से फरार चल रही थी। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में सुसाशन पखवाड़ा के तहत लगाए गए पोस्टर को थाना परिसर के सार्वजनिक शौचालय में लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। इस मामले पर भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया और थाना घेरकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। Read More
रतनपुर थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम भरारी निवासी शिक्षक रामनारायण ताम्रकार लखराम स्थित बैंक से 50 हजार रुपये नकद निकालकर घर लौट रहे थे। तभी सरवन देवरी मोड़ पर दो युवकों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोका और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। Read More