आधुनिक युग में आज भी अंधविश्वास हावी है। जहां लोग आज भी जादू टोना पर विश्वास करते है, लेकिन जादू टोना किसी घर पर नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर में किया गया है । दुर्ग के बोरसी स्थित पीएमश्री स्कूल परिसर के भीतर प्राचार्य रूम के ठीक सामने बरामदे में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा काला जादू के जैसा आकृति और पूजा संस्कार किया है। इसमें रंगोली से कलाकृति बनाई गई, उसके भीतर तंत्र मंत्र के लिए विभिन्न वस्तुओं को रखा गया। जिसमें कटा हुआ नींबू और एक मृत पक्षी जिसे कोयल बताया जा रहा है। Read More





























