प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से पूछा कि मंत्री मंडल में डीएमएफ के फंड के खर्च के दायरे को बढ़ा दिया है। यह क्यों किया गया? किसको उपकृत करने के लिये यह किया गया है? पहले से डीएमएफ के लिये जो क्षेत्र निर्धारित थे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की समस्या का पूरे प्रदेश में क्या निवारण हो गया है। जो इनमें खर्च करने की आवश्यकता नहीं है और सरकार नये क्षेत्रो में खर्च करना चाह रही है। दीपक बैज ने कहा कि यह दायरा केवल भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से बढ़ाया गया है। Read More