प्रदेश 16000 NHM कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। 18 अगस्त से यह सभी हड़ताल पर हैं। और हर दिन अनूठे अंदाज में अपनी मांगे राज्य सरकार से मनवाने का प्रयास कर रहे हैं। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने आज राजनांदगांव शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना स्थल पर अपने खून से प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मांगे पूरी करने की गुहार लगाई है । वहीं एनएचएम की महिला कर्मचारियों ने तीज से पहले हाथों में मेहंदी लगाकर सरकार से मांगे पूरी करने कहा है। Read More