राशन कार्ड में आधार अपडेट के बाद केवाईसी नहीं होने के चलते कई परिवारों के चावल में कटौती कर दी गई है । प्रत्येक वार्ड में लगभग दो दर्जन से अधिक परिवारों में सदस्यों का केवाईसी नहीं होने के चलते राशन आबंटन नहीं हुआ है। हालांकि शासन द्वारा पहले ही बच्चों का आधार अपडेट करने और केवाईसी करने कहा जा रहा था, लेकिन कई परिवारों ने आधार अपडेट कराया और केवाईसी नहीं कराया, जिसके चलते राशन में कटौती कर दी गई है । हितग्राही जब राशन दुकान पहुंच रहे हैं तो उन्हें चावल में कटौती होने की जानकारी मिल रही है। Read More





























